Pm Kisan 22th installment 2026 | प्रधानमंत्री किसान योजना 22 वीं क़िस्त कब जारी होगा

Pm Kisan 22th installment 2026

दोस्तों देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) को लेकर केंद्र सरकार ने 2026 में कई नए बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर किसानों की आने वाली किस्तों पर पड़ेगा।

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि PM Kisan 22वीं किस्त का पैसा कब आएगा? क्या यह 26 जनवरी 2026 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा?
इसी सवाल का जवाब जानने के लिए इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ेंpm kisan

PM Kisan New Update 2026 (नया नियम)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब लाभार्थियों को डिजिटल वेरिफिकेशन के नए चरण से गुजरना होगा। सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं।

नए अपडेट में शामिल मुख्य बिंदु

  • Farmer ID बनाना अनिवार्य

  • e-KYC पूरा होना जरूरी

  • आधार-बैंक अकाउंट लिंक

  • लैंड सीडिंग (भूमि सत्यापन)

  • DBT एक्टिव बैंक खाता

22वीं किस्त में इन किसानों को ₹4000 मिलने की संभावना

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त में कुछ किसानों को ₹4000 की राशि मिलने की संभावना

  • जिनकी पिछली किस्त किसी कारण से अटक गई थी

  • जिनका भुगतान e-KYC, आधार लिंक या तकनीकी कारणों से रोका गया था

  • और अब सभी दस्तावेज सही और वेरिफाइड हो चुके हैं

ऐसे मामलों में सरकार रुकी हुई पुरानी किस्त + 22वीं किस्त एक साथ ट्रांसफर कर सकती है।

फार्मर आईडी क्या है? (Farmer ID)

फार्मर आईडी किसानों के लिए बनाई गई एक डिजिटल पहचान है, जो सीधे आधार कार्ड और भूमि रिकॉर्ड (Land Records) से जुड़ी होती है। सरकार ने इसे इसलिए लागू किया है ताकि फर्जी लाभार्थियों को योजना से बाहर किया जा सके और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि सीधे वास्तविक जमीन मालिक किसान तक पहुंचे।

फार्मर आईडी के माध्यम से किसान की

  • पहचान का सत्यापन

  • भूमि स्वामित्व की पुष्टि

  • योजना पात्रता की जांच

PM Kisan Yojana 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  2. होमपेज पर “Beneficiary Status” पर क्लिक करें

  3. अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें

  4. Submit बटन पर क्लिक करें

  5. स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिख जाएगी:

    • पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं

    • भुगतान प्रक्रिया में है या रुका हुआ है

महत्वपूर्ण सूचना

यदि आपकी फार्मर आईडी नहीं बनी है या अधूरी है, तो PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का भुगतान रोक दिया जा सकता है। इसलिए सभी लाभार्थी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवाएं और उसे आधार व भूमि रिकॉर्ड से सही तरीके से लिंक करवाएं।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख में हमने आपको PM Kisan 22th Installment Date 2026, नए नियम, पात्रता, ₹4000 मिलने की संभावना और स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी है।अगर आप समय रहते e-KYC, Farmer ID और बैंक लिंकिंग पूरी कर लेते हैं, तो आपकी 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आ सकती है।

इन्हे भी देखें –Aadhar card se pan card Download kaise kare 2026 | आधार कार्ड से पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

PhonePe se Bank Balance Check kaise kare | फ़ोन पे से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें

Ration Card Ekyc last date 2026 | बिहार राशन कार्ड e-kyc कैसे करें

Aadhar card se Google Pay kaise banaye 2026 | आधार कार्ड से गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये

india post Office Agent Id 2026 | How to Apply India post office Agent id 2026

Aadhar card se pan card Download kaise kare 2026 | आधार कार्ड से पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

PhonePe se Bank Balance Check kaise kare | फ़ोन पे से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें

Leave a Comment