PM SVANidhi Credit Card Apply 2026
देश के वे सभी बेरोजगार युवक–युवतियाँ एवं आम नागरिक, जो सड़क या फुटपाथ पर फल-सब्ज़ी की रेहड़ी, नाई की दुकान, दर्जी का काम या कोई अन्य छोटा व्यवसाय करके अपना जीवनयापन कर रहे हैं और अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से बिना किसी भाग-दौड़ के ₹30,000 तक का लोन प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए भारत सरकार ने एक बेहद लाभकारी योजना शुरू की है।
इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) क्रेडिट कार्ड योजना, जिसके तहत देश के सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को ₹10,000 से लेकर ₹30,000 तक का लोन हाथों-हाथ प्रदान किया जाता है।
इसी उद्देश्य से इस लेख में हम आपको PM SVANidhi Credit Card Offline Apply 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएँगे, ताकि आप आसानी से इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकें। इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक शुरू से अंत तक पढ़ें
PM SVANidhi Credit Card Apply 2026?
इस आर्टिकल में हम देश के सभी स्ट्रीट वेंडर्स का हार्दिक स्वागत करते हैं, जो सड़क या फुटपाथ पर फल-सब्ज़ी की रेहड़ी, नाई की दुकान, मोची का काम या कोई अन्य छोटा व्यवसाय करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और अपने रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से लोन प्राप्त करना चाहते हैं।
आप सभी के लिए इस लेख के माध्यम से हम PM SVANidhi Credit Card Apply 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से साझा करने जा रहे हैं, ताकि आप इस योजना को सही तरीके से समझ सकें और इसका पूरा लाभ उठा सकें। इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और लोन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल भाषा में बताई गई हैं।
Required Eligibility Criteria For PM SVANidhi Credit Card Apply 2026
यदि आप प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक योग्यता / पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जो निम्नलिखित हैं
-
प्रत्येक आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
-
आवेदक स्ट्रीट वेंडर होना चाहिए, अर्थात सड़क या फुटपाथ पर रेहड़ी, ठेला, दुकान या कोई छोटा व्यवसाय करता हो।
-
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
-
आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
-
आवेदक के पास सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए।
Documents Required For PM SVANidhi Credit Card Apply 2026
वे सभी स्ट्रीट वेंडर्स, जो PM SVANidhi Credit Card 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेज (Documents) तैयार रखने होंगे, जो इस प्रकार हैं
-
आवेदक का आधार कार्ड
-
बैंक खाता पासबुक
-
पैन कार्ड
-
आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर
-
चालू (Active) मोबाइल नंबर
-
ई-मेल आईडी
-
पासपोर्ट साइज फोटो
PM SVANidhi Credit Card Apply 2026
यदि आप स्ट्रीट वेंडर हैं और PM SVANidhi Credit Card 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताए गए स्टेप–बाय–स्टेप प्रोसेस को फॉलो करना होगा
- सबसे पहले आपको PM SVANidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- होम पेज पर आने के बाद आपको “Apply For Credit Card” का विकल्प दिखाई देगा
- उस पर क्लिक करना होगा
- क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा
- जंहा पर आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP सेंड पर क्लिक करना होगा
- OTP वेरिफिकेशन के बाद आपके सामने Online Application Form खुलेगा।
- जंहा पर आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज अपलोड करना होगा
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आवेदन रसीद मिलेगा
निष्कर्ष
आज के इस लेख के माध्यम से आप सभी को Pm svanidhi Credit card Apply online 2026 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की बल्कि आप अपना आसानी से इस योजना के तहत लाभ ले सकते है अगर आप सभी को इस लेख अच्छा लगे तो आप अपने दोस्तों के पास कमेंट और शेर जरूर करें